ट्रस्ट ने किया राज चौहान का सम्मान

संवाददाता सुमेर सिंह राव उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी देश की रक्षा करते हुए शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों को घर घर जाकर पूरे राजस्थान में तिरंगा सौंप रहे राज चौहान का लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी के द्वारा सम्मान किया गया। राज चौहान ने बताया कि 21 जनवरी से उसने जयपुर से साइकिल पर सवार होकर शेखावाटी के वीर सपूत जिन्होंने मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन वीर शहीदों घर घर पहुंच कर अपने हाथ से तिरंगा सौंप रहे हैं। और शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने सर्वप्रथम झुंझुनू जिले को चुना जिसमें सबसे ज्यादा वीर शहीद हुए हैं। ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि जे पी ज्वेलर्स के चेयरमैन बलवीर मांठ थे व अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक रामस्वरूप सांखला ने की। राज चौहान को ट्रस्ट के द्वारा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान में ट्रस्ट के द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सेन, खेमचंद यादव, बलराम जाखड़, अभिनेंद्र सिंह उपस्थित थे।