सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं.... दिनकर महाराज

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /चंंवरा
गांव के जमवाय माता
मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन हरिश्चंद्र संवाद का वर्णन किया गया। कथावाचक पंडित दिनकर महाराज ने व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य से बचने के लिए महाराज हरिश्चंद्र ने अपना सब कुछ भगवान के चरणों में अर्पण कर दिया तथा धर्म की रक्षा की। बीच-बीच में रवि दाधीच टी सीरीज कलाकार एंड पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान श्रीराम महरानियां, गजेंद्र सिंह शेखावत, पोखर मल सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, किशोर सिंह आरआई, दिनेश शर्मा, प्रह्लाद सिंह सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।