सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढागोड़जी
क्षेत्र के सिंगनौर गांव में जल जीवन मिशन योजना में ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। एडवोकेट विरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा द्वारा 2.98 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से सिंगनौर के बीड़ में एडवोकेट वर्मा, धूड़ाराम गुर्जर, सदा कंवर, मनजीत सर्वा के आतिथ्य व पंडित मनोहर शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किशन लाल वर्मा, भोपाल सिंह सर्वा, नंदलाल गुप्ता, श्रीराम मील, प्यारे लाल रेपस्वाल, विक्रम बड़जातिया, जय सिंह कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।