बूंदी 28 जनवरी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा समस्त थानाधिकारियो व वृताधिकारीयो को निर्देश दिये है कि 100 दिवसीय कार्ययोजना को प्रभावी बनाने एंव अपराधियो के विरूध्द कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्बा के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत लाखेरी श्रीमती नतीशा जाखड के सुपरविजन मे मन रमेशचन्द्र (उ.नि.) थानाधिकारी को विगत दिनो मेज नदी पर शराबियो द्वारा अवैध हथकड शराब निकालने की सूचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी द्वारा दो टीमों का गठन किया जाकर मेज नदी ग्राम मोरखुन्दना व भैसखेडा की तरफ रवाना किया गया। दोनो टीमो द्वारा अलग अलग स्थानो पर नदी की तरफ कार्यवाही करते हुए नदी के किनारे जगंल मे आरोपियों के कब्जे से अवैध 6 लीटर अवैध हथकड कच्ची शराब बरामद की गई।