अवैध देशी कट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
बूंदी 11 दिसंबर। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी रामकुवार कसवा के मार्गदर्शन में नरेन्द्र पारिक वृताधिकारी वृत बूंदी के सुपर विजन में थानाधिकारी थाना कोतवाली बूंदी पवन कुमार मीणा पु.नि. के नेतृत्व में थाना स्तर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये शहर बूंदी में अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये आरोपी लोकेन्द्र सिंह हाडा पुत्र विजेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी गुरूनानक कोलोनी वार्ड न. 15 थाना कोतवाली जिला बून्दी के कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त कर गिरफ्तार किया तथा अनुसंधान के दौरान देशी कट्टा सफलायर महेन्द्र कुमार पुत्र सत्यनारायण उम्र 39वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास गुरुनानक कोलोनी बू्न्दी थाना कोतवाली बून्दी को गिरफ्तार कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपुर्ण भुमिका का निर्वहन किया गया।
घटना- दिनांक- 09.11.2023 को विशेष अभियान के तहत शहर बूंदी में अवैध हथियारों की कार्यवाही हेतू थाना कोतवाली बूंदी से श्री हेमराज स.उ.नि. को मय जाप्ता श्री सांवल राम कानि. 724, श्री सुनिल कुमार कानि. 1098 की टीम गठीत कर रवाना किया गया जिनके द्वारा पुरानी धानमण्डी रोङ सब्जी मण्डी के गेट के सामने से मुलजिम लोकेन्द्र सिंह हाडा पुत्र श्री विजेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी गुरूनानक कोलोनी वार्ड न. 15 थाना कोतवाली जिला बून्दी के कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त कर गिरफ्तार किया तथा अनुसंधान के दौरान देशी कट्टा सफलायर महेन्द्र कुमार पुत्र श्री सत्यनारायण उम्र 39वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास गुरुनानक कोलोनी बू्न्दी थाना कोतवाली बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। इस संबंध में मुक. नं. 404/23 दर्ज कर आरोपियों से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -
1. लोकेन्द्र सिंह हाडा पुत्र विजेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी गुरूनानक कोलोनी वार्ड न. 15 थाना कोतवाली जिला बून्दी.
2. महेन्द्र कुमार पुत्र श्री सत्यनारायण उम्र 39वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास गुरुनानक कोलोनी बू्न्दी थाना कोतवाली बून्दी ।