हादसे में दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी बाइक सवारों को टक्कर।

हिण्डोली । क्षेत्र भर में अवैध बजरी परिवहन रुकने का नाम नही ले रहा है। जिससे आये दिन दुर्घटनाए घटित हो रही है।
सोमवार अल सुबह देवा का खेड़ा के पास तेज रफ्तार अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली ने कोटा की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एनएचएआई एम्बुलेंस की सहायता से देवली रैफर किया गया।
हादसे की जानकारी लगने पर आस पास के ग्रामीण दौड़े ओर आक्रोशित भीड़ में नेशनल हाइवे 52 पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना व एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर हिण्डोली थाना पुलिस व डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई मोके पर पहुँचे ओर लोगो से समझाइश की । लेकिन काफी देर तक आक्रोशित भीड़ नही मानी। लेकिन थोड़ी देर बाद डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।
उधर हिण्डोली थाना पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी ।