रेलवे चिकित्सालय में दो दिवसीय शिविर जाँच पंजीकरण 5 मार्च तक
कोटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय कर्मचारी हित निधि के सौजन्य एवं रेलवे अस्पतालों के सहयोग से निरामयी संस्था, बेंगलोर के द्वारा मण्डल रेल चिकित्सालय, कोटा में 11 एवं 12 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दो दिवसीय महिला ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप के आयोजन किया जा रहा है। यह एआई बेस्ड रेडिएशन-फ्री एवं नॉन कोंटेक्ट ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प है। इस कैम्प में परीक्षण के लिए इच्छुक महिला रेल कर्मचारी एवं पात्र महिला आश्रित शामिल हो सकती है।
स्क्रीनिंग हेतु पूर्व रेजिस्ट्रेशन अनिवार्य है जिसके लिए उम्मीद कार्ड संख्या अनिवार्य है। रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों माध्यम से 5 मार्च तक किया जाना है। ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन के आवेदन के लिए डीआरएम कार्यालय के कल्याण शाखा अथवा रेलवे चिकित्सालय कोटा में संपर्क कर सकते है तथा ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन गूगल लिंक् के माध्यम से किया जा सकता है।