विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत बूंदी शहर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन
-पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने उज्ज्वला लाभार्थियों को वितरित किए गैस सिलेंडर व गैस किट
बूंदी, 16 जनवरी। जिला प्रशासन व नगर परिषद बूंदी की ओर से दो दिवसीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र नवल सागर पार्क, कुंभ स्टेडियम,आजाद पार्क, धान मंडी लंका गेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस किट वितरित किए।
कैंप में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक डोगरा और नगर परिषद सभापति मधु नुवाल रहीं। कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहारी बील्या, सुरेश अग्रवाल, निर्मल मालव, नूपुर मालव, रंजना जोशी, पार्षद मानस जैन, नवीन सिंह, मोनिका शेरगढ़िया, मोहम्मद इरफान कमलेश रैगर, ओम जांगिड़, पूर्व पार्षद, संजय भूटानी, राजेश शेरगड़िया, सुरेश गुर्जर, फल और सब्जी संगठन के अध्यक्ष रामस्वरूप राठौड़, भवानी सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ के स्वागत से हुआ। माध्यम से ऑन स्क्रीन योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त नगर परिषद जोधाराम बिश्नोई ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में आमजन को विस्तार से बताया। साथ ही पंजीकरण की प्रक्रियाओं में आवश्यक कार्रवाई से भी अवगत करवाया। इस दौरान विकसित भारत के योगदान की शपथ दिलाई गयी।
शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, आधार अपडेशन, पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीकरण, पीएम स्वनिधि योजना पंजीकरण के साथ-साथ अन्य योजनाओं में पंजीकरण एवं उसकी जानकारी आम जन को विभिन्न स्टॉल्स लगाकर उपलब्ध करवाई गई साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया करवाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी सामर ने आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए, इसी के साथ ही कैंप में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कैंप में ही पंजीकरण एवं लोन वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करवाकर बैंक के द्वारा कैंप में ही लोन वितरण से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। साथ ही लोक कलाकारों द्वारा नाटक के मंचन से आमजन तक योजना की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता अरुणेश शर्मा, सहायक अभियंता दिनेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता दीप्ति पाटनी व अनिल मेहरा, शालिनी जैन डीपीओ,जितेंद्र मीना ,गुलशन, एनयूएलएम प्रभारी डॉ. मोनिका सोनी, ज़िला प्रबंधक कौशल किशोर शर्मा शीतल प्रसाद, आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।