बूंदी 04 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीना के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाये गये अभियान को सफल बनाने के लिये अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी वृत हिण्डोली सज्जन सिंह के सुपरविजन में महेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना बसोली द्वारा गठित टीम ने 04.03.2024 को दो डम्पर अवैध बजरी से भरे हुये परिवहन करते हुये जप्त किये।
टीम द्वारा सुबह 01 बजे अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए बून्दी से शक्करगढ जाने वाली पर सडक पर आकस्मिक नाकाबन्दी कर वाहनो को चैक करना शुरु किया इसी दौरान बजरी से भरे 02 डम्पर शंकरगढ़ की तरफ से बून्दी की तरफ आये। जिनको रोकना चाहा तो वाहन चालक डम्परो को वापस शक्करगड की तरफ भगाकर ले जाने लगे । जिस पर जाप्ते की मदद से डम्परो का पीछा करके पकडा तथा डम्बरन RJ08GA6466,RJ08GA6580 के चालक रहीश मोहम्मद रहीश को डिटेन कर वाहन संख्या RJ08GA6466, RJ08GA6580 पुलिस जाप्ता को देखकर वाहन चालकों से वाहनों को दौड़ने का कारण पुछा तो वाहन में रवाना से अधिक बजरी होना बताया। इस पर दोनो डम्परो को सीज कर थाना परिसर में खडा करवाया तथा नियमानुसार कार्यवाही हेतु माईनिग विभाग को सूचित किया गया।