संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने विवाह समारोह में इसे तोड़ने की घटना को गंभीर मानते हुए वृताअधिकारी वृत हिंडोली श्याम सुंदर को अज्ञात बदमाशों का पता लगाने वह विवाह समारोह मैं ऐसी घटना ना हो इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे इस पर आज दो बदमाश सिद्धार्थ जैन व पुष्पचन्द माली को गिरफ्तार किया ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 30.11.2021 को छितर लाल पुत्र देवलाल जाति ब्राह्मण आयु 48 निवासी कालामाल थाना हिण्डोली ने एक रिपोर्ट दी कि मेरी बेटी की शादी आर एन टी स्कूल कालामाल में बारात सांदडी थाना तालेड़ा आई हुई थी बारातियो की गाड़ियां स्कूल के बाहर खड़ी हुई थी तभी कुछ बदमाशों ने शराब पीकर विवाह समारोह में आये लोगो की गाड़ियों के कांच तोड़ दिए मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए मोटरसाइकिल रात्रि के समय लकडेश्वर महादेव रोड पर खड़ी मिली पर परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
पुलिस की कार्यवाही में विवाह समारोह में बदमाशी करने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश हेतु थाना अधिकारी हिण्डोली मुकेश कुमार मीणा ने थाना स्तर पर टीम गठित कर तलाश हेतु मुखबिर आसूचना तंत्र ,ग्राम रक्षक पुलिस मित्रो से जानकारी व सूचना प्राप्त कर बदमाशों की देवली हनुमान नगर केकड़ी अजमेर निवाई में तलाश करते हुए टीम जयपुर पहुँची जहां पर तकनीकी सूचना पर एक बदमाश सिद्धार्थ पुत्र कमलेश जैन निवासी पेच की बावड़ी ,दूसरा बदमाश पुष्पचन्द पुत्र सोहन लाल माली निवासी कालामाल को डिटेन कर थाना पर लाये दोनो बदमाशों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया
पुलिस टीम में
भेरू लाल स उ नि ,हंसराज गुर्जर कानि 849,सन्दीप कानि 1215 ये रहे मौजूद ।