नवरात्रि मेला के दौरान दो जोड़ी एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियों का कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर ठहराव
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 27 सितम्बर,
रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर दिनांक 28 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्रि मेला के अवसर पर प्रतिदिन दो जोड़ी एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव दिया गया है जिससे यात्रियों को भीड़ का सामना ना करना पड़े ।
गाड़ी संख्या 12955 मुम्बई सेन्ट्रल से जयपुर को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का दिनांक 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 08:49 बजे आगमन कर 08:50 बजे प्रस्थान करेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 12956 जयपुर से मुम्बई सेन्ट्रल को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का दिनांक 28 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन शाम 04:24 बजे आगमन कर 04:25 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल से बरौनी को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन दोपहर 01:45 बजे आगमन कर 01:47 बजे प्रस्थान करेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक कोटा मंडल के इंद्ररगढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 11:06 बजे आगमन कर 11:08 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों को नवरात्रि मेला की भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है | इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है | यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।