ऑल इंडिया इंटर जोन महाविधालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जयशंकर टाईगर क्लब के दो खिलाड़ी झुझनू हुए रवाना
भरतपुर, ऑल इंडिया साउथ वेस्ट जोन महाविद्यालय के तत्वाधान में झुंझुनू में 10 से 15 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली सीनियर ऑल इंडिया इंटर जॉन महाविद्यालय बालक/बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किला स्थित जयशंकर टाईगर जूडो कराटे क्लब भरतपुर के दो खिलाड़ी झुंझुनू रवाना हुए।
भरतपुर ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा ने बताया की सीनियर वर्ग में शांतनु राणा एवं गौरव शर्मा का चयन किया गया । टाईगर क्लब के सचिव एवं एनआईएस कोच पीयूष जयशंकर टाईगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ताइक्वांडो दिमाग और ताकत का खेल है आशा है भरतपुर के खिलाड़ी इस खेल में अन्य खेल क्षेत्रों की भांति ही भरतपुर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर क्लब की नेशनल महाविद्यालय चैंपियन खिलाड़ी दीक्षा सिंह, लवली, ऐश्वर्य शर्मा, मोनिका मीना, गौरव राणा, प्रबल लवानिया, राम्या शर्मा आदि ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।