पोसाना के दो छात्र-छात्रा का स्काय व वॉलीबॉल में हुआ चयन

पोसाना के दो छात्र-छात्रा का स्काय व वॉलीबॉल में हुआ चयन

अजय का स्काय में व सोनू कुमारी का वॉलीबॉल में हुआ चयन

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पोसाना गांव में स्थित शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो खिलाड़ी अजय कुमार व सोनू कुमारी का स्टेट टीम में चयन हुआ है l पीटीआई ओम प्रकाश जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय का स्काय व सोनू कुमारी का वॉलीबॉल में चयन हुआ है l , शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसाना के इन दो खिलाड़ियों का स्टेट टीम में चयन होने पर गांव के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने बधाई प्रेषित की है ,l