लोहार्गल के सूर्य कुंड पर उदयपुरवाटी थाना प्रभारी व सरपंच जगमोहन सिंह का हुआ सम्मान

लोहार्गल के सूर्य कुंड पर उदयपुरवाटी थाना प्रभारी व सरपंच जगमोहन सिंह का हुआ सम्मान

ग्रामीणों की तरफ से चुनरी का साफा पहना कर किया जोरदार स्वागत

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड पर रविवार को उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सीआई भंवरलाल कुमावत एवं लोहार्गल के युवा सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत उर्फ जैकी का ग्रामीणों की तरफ से चुनरी का साफा पहनाकर शेखावाटी परंपरा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया l उदयपुरवाटी थाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत एवं लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत को ग्राम पंचायत लोहार्गल एवं मेला जिला प्रशासन लोहार्गल धाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मालखेत कि 24 कोसी परिक्रमा में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर ग्रामीणों की तरफ से सम्मान किया गया l इस दौरान पूर्व सरपंच महेश शर्मा ,नथमल स्वामी, पवन स्वामी ,राजेंद्र शर्मा ,मुकेश शर्मा वार्ड पंच विश्वनाथ शर्मा, विनोद शर्मा ,अमित शर्मा ,जितेंद्र सिंह शेखावत , कैलाश स्वामी ,गोपाल गुर्जर सहित पंचायत के कई लोग मौजूद रहे l