गुडा में चल रही उदयपुरवाटी प्रियम लिंग की द्वितीय मुकाबला गढला कला की टीम को हराकर गुड़ा ढहर की टीम ने 7 रन से जीता

गुडा में चल रही उदयपुरवाटी प्रियम लिंग की द्वितीय मुकाबला गढला कला की टीम को हराकर गुड़ा ढहर की टीम ने 7रन से जीता

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली।
गुड़ा गांव में चल रही उदयपुर वाटी प्रियम लीग द्वितीय का मुकाबला बुधवार को गुड़ा ढहर व गढ़ाला के बीच खेला गया। जिसमें गुड़ा ढहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 औवर में 83 रन का लक्ष्य दिया । जवाब में गढ़ला कला की टीम ने मुकाबला का पीछा करते हुए 77 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए। गुड़ा ढहर की टीम ने 7 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच गुड़ा ढहर के पंकज सैनी ने जीता। आयोजक आयोजक शिवम गुढा ,साहिल गुढा, राजकुमार आदि ने विजेता टीम को खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मान किया। गुड़ा ढहर के सरपंच रोहिताश सैनी ने जीत पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कई ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद रहे।