दीपावली पर जगमगाया उदयपुरवाटी कस्बा
लोगों ने घरों में व दुकानों में की मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना
दीपावली पर इंद्रपुरा आवास भी जगमगाया रोशनी से
समाजसेवी विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने दी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में दीपावली गोवर्धन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर दीपक जलाए एवं मोमबत्तियां से रोशनी की l इसके साथ ही आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी दीपावली पर दिखाई दी l दीपावली पूजन के बाद दूसरे दिन लोगों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को घर घर जाकर दीपावली की बधाई दी एवं दिन भर रामा श्यामा का दौर जारी रहा l समाजसेवी विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने भी घर-घर जाकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं दीपावली पर इंद्रपुरा गांव में इंद्रपुरा आवास को भी रोशनी से जगमगाया एवं दीपक जलाए व रंगोली भी सजाई l भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी दीपावली पर घर-घर जाकर लोगों को बधाई दी एवं रामा श्यामा की l