अंडर-15 महिला क्रिकेट चयन ट्रायल संपन्न

भरतपुर, राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-15 महिला खिलाड़ियों की राज्यस्तरीय क्रिकेट टीम बनाने हेतु जिला क्रिकेट संघ भरतपुर की अंडर-15 महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु एक दिवसीय चयन प्रक्रिया एस आर क्रिकेट एकेडमी सैंट्रल एकेडमी स्कूल कैंपस सेवर मथुरा बाईपास रोड भरतपुर पर सम्पन्न हुई जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान कुल 8 महिला खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपने जौहर दिखाते हुए चयनकर्ताओ को अपने चयन के लिए आकर्षित किया चयनकर्ता देवेंद्र सिंह, कप्तान मीना और प्रतिभा शर्मा,रूचि कुंतल ने एक खिलाडी अनुष्का सोलंकी का चयन किया है चयनित खिलाड़ी 9 अक्टूबर को जयपुर में राजस्थान की टीम बनाने हेतु आयोजित की जा रही ट्रायल में शामिल होंगी चयन ट्रायल के दौरान कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, त्रिलोकीनाथ शर्मा,नाहरसिंह,रिंकु सिंह सोलंकी, वीनू सिंह,अंकित पांचाल, मंगल सिंह, राजेश सोलंकी एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया उपस्थित रहे।