डॉक्टर अंबेडकर स्मारक विकास समिति गांधी विहार के तत्वधान में जेष्ठ पूर्णिमा को महान कवि संत कबीरदास जी की जयंती मनाई गई ।

(अतुल्य संसार कार्यालय)

जयपुर, सांगानेर, 14 जून 2022 को जेष्ठ पूर्णिमा को महान कवि संत कबीर दास जी की जयंती मनाई गई । संत कबीर दास जी हिंदी साहित्य के ऐसे प्रसिद्ध कवि थे। जिन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने संदेशो के जरिए लोगों में प्रेम व भाईचारा का बीज बोया, कबीर दास जी एक संत तो थे ही, साथ ही एक विचारक और समाज सुधारक भी थे। कबीर दास जी के दोहे अत्यंत सरल भाषा में थे। जिसकी वजह से इनके दोहों ने लोगों में व्यापक प्रभाव डाला समिति के संरक्षक रामप्रसाद ठेकेदार व उपाध्यक्ष प्रभु दयाल टेपण, प्रभु दयाल उज्जैनिया, कोषाध्यक्ष रामकिशोर बैरवा व सदस्य कार्यकारिणी हरसहाय, साहिब सिंह डोरिया, झाबर मल वर्मा, बी०आर०मैघवाल, श्रवण पटवारी, राहुल चेतन, मुन्ना, सुरेश, पवन बहुजन, मदन लाल कांसोटिया, छीतर मल, हेमलता गुर्जर, संतोष मेघवाल, नौसर, स्नेह देव, युवराज, यामिनी नैंसी व समस्त कॉलोनीवासियों ने कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मंगलकामनाएं दी।