खांडल विप्र विश्व परिषद के तत्वाधान में खांडल विप्र विश्व परिषद ध्वज पूजन समारोह संपन्न
धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में हुआ कार्यक्रम
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य मंदिर परिसर में खांडल विप्र विश्व परिषद के तत्वाधान में भगवान सूर्यनारायण मंदिर में खांडल विप्र विश्व परिषद स्थापना व पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ l कार्यक्रम में लोहार्गल पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु महंत स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज एवं सीकर के जानकी वल्लभ मंदिर के महंत मधुसूदनाचार्य महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ l कार्यक्रम में परिषद कोर कमेटी के अध्यक्ष गिरिराज श्रोत्रिय ने बताया कि इस ध्वज को श्री खांडल विप्र अपने घरों में स्थापित करें एवं इस का पूजन करें l कार्यक्रम के संयोजक सीकर जिला अध्यक्ष गिरीश चोटिया ने आए हुए सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया l सूर्य मंदिर के अवधेशाचार्य जी महाराज ने खांडल विप्र विश्व परिषद के द्वारा वेद विद्यालय स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकार किया एवं परिषद ने जल्द से जल्द विद्यालय स्थापना की जिम्मेदारी ली l इस दौरान बाबूलाल चोटिया, नवल बिलवाल ,डॉक्टर ताराचंद चोटिया, गिरीश चोटिया ,सीकर की पूर्व विधायक राजकुमारी ,लीलावती ,सुनील खांडल ,मंजू नीलम जोशी ,बबीता जोशी ,अंजना शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे l