नेहरू युवा केंद्र बूंदी के तत्वधान मे तालेड़ा ब्लॉक से युवा मंडल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

बूंदी 19 दिसंबर l राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय कुमार वर्मा व रघुवीर बेरवा ने बताया कि युवा मंडल विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव, ढाणी- ढाणी में सोशियल यूथ क्लब बनाकर गांव में विकास के लिए कार्य कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा आमजन के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है l सोशल यूथ क्लब का शुभारंभ 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक किया गया। यूथ क्लब के द्वारा गांव में नए मंडलों का निर्माण किया गया तथा पुराने मंडलो का नवीनीकरण किया गया। मंडलों के माध्यम से युवाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम की समाप्ति पर सादड़ी में बालाजी मंदिर के परिसर में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने वह मंडलों के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मीटिंग मे युवाओं को मंडल के माध्यम से गांव में विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा जो भी राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाएं हैं उनके बारे में बताया गया ताकि वह युवा पीढ़ी में जनचेतना पैदा कर सके और उन्हें उनकी प्रतिभाओं के बारे में जागृत कर से। इस मौके पर मोनू गौतम ओम प्रदीप शर्मा नरेश मालव नीरज महेश नागेश संजय गोपाल नवीन, आदि सदस्य शामिल थेl एनवाईवी विजय कुमार वर्मा व रघुवीर बेरवा ने सभी का आभार व्यक्त किया l