आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर निकाली लोहार्गल से तिरंगा यात्रा
लोहार्गल से हुआ तिरंगा यात्रा का आगाज
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल से तिरंगा यात्रा-स्वामी अश्विनी दास महाराज
देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नवलगढ़ भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ लोहार्गल धाम वेंकटेश मठ के श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर वेंकटेश पीठाधीश्वर स्वामी महंत अश्विनी दास महाराज व कोट बांध साध्वी डॉ योग श्रीनाथ के सानिध्य में लोहार्गल धाम से हुआ। जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 फीट तिरंगे के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, व मां भारती के शहीद अमर रहे के नारे लगाए। तिरंगा कावड़ यात्रा के मार्ग में आने वाले शहीद स्मारकों पर शहीद प्रतिमाओं का माल्यार्पण व शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। यात्रा नवलगढ़ पहुंचने पर घेर के मंदिर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर लोहार्गल कुंड से लाई गई कावड़ से महंत गोपाल दास के सानिध्य में कार्यकर्ताओं द्वारा जलाभिषेक व पूजन किया गया।इस अवसर पर यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, विशंभर पूनिया, गिरधारीलाल इंदौरिया, डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल, योगेंद्र मिश्रा ,महेंद्र चंदवा, राजेश कटेवा, अतुल खीचड़, विजय सोती, अर्जुन वाल्मीकि, पवन खत्री गुड्डा, श्री राम जांगिड़, गोवर्धन शेखावत चिराणा, चंद्रशेखर रावल, बीरबल गोदारा, मंजू सैनी, शब्दबयान, फूलचंद सैनी, मोहनलाल चूड़ीवाल, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।