मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में मां को लगाया भोग

बंदरों को खिलाएं केले


सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी माता के परिसर में पोष पूर्णिमा माँ शाकम्भरी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर माँ शाकम्भरी सेवा समिति,सकरायधाम के भक्तो के द्वारा मैया को 51kg फल, 5kg हरी सब्जी, चुनरी, हार, मिठाई, सिरा- पूरी कड़ाही का भोग लगाया गया।
भोग के बाद फल का वितरण ब्राह्मणो और पशु - पक्षियों में किया गया, और मैया से पूरे विश्व का कल्याण करने की प्रार्थना की गई।