संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा राजस्थान| कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज तंबाकू निषेध दिवस पर विज्ञान नगर स्थित बाहुबली मेडिकल एवं हरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा व्यवसायियों , स्टाफ एवं कर्मचारियों को नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ कोटा व्यापार महासंघ एंव कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रांति जैन ने दिलाई । कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव अभिमन्यु भावनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ड्रग डिपार्टमेंट व दवा व्यापारियों के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान जिसमे बीड़ी सिगरेट गुटका तंबाकू डोडा शराब इत्यादि जो नशे की चीजें हैं इन आदतों को त्यागने के लिए कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन एवं ड्रग डिपार्टमेंट द्वारा एक नशा मुक्ति अभियान पिछले 1 मई2022 से चलाया जा रहा है। जिसमे पोस्टरो व बेनरो के माध्यम से पूरे कोटा डिविजनल के दवा व्यवसाईयो द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा एंव तम्बाकू सेवन नही करने की सभी दवा व्यवसाइयो उनके स्टाफ एंव कर्मचारियो को शपथ दिलायी जा रही है। उसी के तहत आज तंबाकू निषेध दिवस पर कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा विज्ञान नगर क्षेत्र में स्थित बाहुबली मेडिकल स्टोर एवं हरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा व्यवसायियों उनके स्टाफ एवं कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन एवं नशा नहीं करने की शपथ कोटा व्यापार महासंघ एवं कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रांति जैन द्वारा दिलवाई गई उन्होंने बताया कि हमारा यह अभियान निरंतर 1 माह से पूरे कोटा जिले के अंदर चल रहा है और सभी दवा व्यवसाई अपने ग्राहकों को भी नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने का संदेश पोस्टर के माध्यम से सबको दे रहे हैं । इस अवसर पर सहायक औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रहलाद मीणा ,औषधि निरीक्षक उमेश माखीजा, नरेंद्र राठौर, रोहिताश नागर, आसाराम मीणा एवं कोटा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नेनानी ,हरमीत सिंह आनन्द , विनोद बाहुबली मुकुंद मित्तल सहित क्षेत्र के कई दवा व्यवसाई उनके स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित थे