100 दिवसीय कार्य योजना को प्रभावी क्रियान्वयन ऑपरेशन समानता के तहत ग्राम गेण्डोली खुर्द में अनुसूचित जाति के दुल्हे की बिन्दोरी निकाली गई।

बूंदी 28 जनवरी। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा समस्त थानाधिकारियो  व वृताधिकारी को निर्देश दिये है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित दिनांक 15.01.24 से 31.01.24 तक ऑपरेशन समानता के तहत अनुसुचित जाति /जनजाति के सदस्यो के विवाह समारोह मे बिन्दोरी रोकने, वर वधु को घोडी पर नहीं बैठने देने जैसी घटनाओ की पुनावृति को रोकने के सम्बध मे तथा अनुसुचित जाति /जनजाति वर्ग से संवाद एवं विवाह समारोह मे सुरक्षा व सहायता प्रदान करने के क्रम मे चलाये गये अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्बा के निर्देशन में वृताधिकारी वृत लाखेरी नतीशा जाखड के सुपुरविजन मे थानाधिकारी रमेशचन्द्र उ.नि. मय जाप्ता के दिनांक 27.01.2024 को ग्राम गेण्डोली खुर्द मे दुल्हा रवि उर्फ लोकेश पुत्र रामनिवास जाति रेगर निवासी गेण्डोली खुर्द को घोडी पर बिठाकर कस्वा गेण्डोली मे शान्ति पूर्वक बिन्दोरी निकाली गई। गांव के सभी वर्गों के लोगो ने सामाजिक कुरूति से उपर उठकर बिन्दोरी का शान्तिपूर्ण तरीके से स्वागत किया गया। दुल्हा रवि उर्फ लोकेश का थाना गेण्डोली पुलिस द्वारा माला पहनाकर बिन्दोरी प्रारम्भ होने से पूर्व स्वागत कर बिन्दोरी शान्ति पूर्वक निकाली गई।