ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा कोटा राजस्थान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
वार्ड 56 में सामाजिक संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्क में किंया पौधारोपण
पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक जिम्मेदारी भी हैः- संदीप शर्मा
कोटा 24 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से वार्ड 56 के विज्ञान नगर क्षैत्र में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयो , वृद्वजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षा रोपण किया। इस अवसर पर लोगो को तुलसी के पौधे भी वितरीत किये गये। कार्यक्रम संयोजक वार्ड पार्षद विवेक मित्तल ने बताया कि बरसात के दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घना वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा जी ने भाजपा कार्यकताओं के साथ वृक्षा रोपण कर किया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा इन वृक्षों का पोषण करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए विधायक संदीप शर्मा जी ने कहा कि हम सब को मिज कर कोटा को हरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हमारे लोक सभा अध्यक्ष जी द्वारा कोटा बूदी संसदीय क्षैत्र को हरा भरा बनाने के लिये निरंतर प्रयाररत् रहते हेेेै तथा उनकी प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर कोटा बूंदी संसदीय क्षैत्र में 75000 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निधारित कर किया गया और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व समाज के पदाधिकारीयों व विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण करने का कार्य कोटा को हरा भरा का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि बढतें प्रदूषण को रोकने के साथ साथ हमारे जीवन के पर्याय है वृक्षारोपण से हमें जीवनदायिनी प्राणवायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। वृक्षारोपण से हमें भोजन के रूप में फल एवं सब्जियों की पूर्व प्राप्ति होती है।वृक्षारोपण से यहां में घर बनाने एवं अग्नि प्रज्वलित करने के लिए लकड़ियों की भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो जाती है। वृक्षारोपण से हमें बहुत सारी आयुर्वेदिक औषधियों की भी प्रचुर मात्रा में प्राप्त होती है जो जीवन कल्याणकारी के लिए आवश्यक होती हैं। हम सब को मिलकर अधिक से अधिक वृक्षा लगा कर इन्हें पोषण करने का जिम्मा उठाना चाहिए मानव के अच्छे जीवन यापन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है।
इस अवसर पर आर्ट आॅफ लीविंग के मनोज शर्मा और आर्ट आॅफ लिविंग के सदस्यो द्वारा भी भी पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा देहात के अर्जुन सिंह, गिर्राज गोयल, नंद किशोर वैष्णव, सतीश, दीपक सोनी, सुरेन्द्र सिंह, मनोज रोहिरा, रमेश, शालिनी भटनागर, प्रतिभा दीक्षित, ईशा कोहली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।