सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चिराना
कस्बे में गौशाला के नजदीक बारी परिवार द्वारा दान कि गयी भुमी पर ग्राम पंचायत चिराना में क्षैत्र कि सबसे ऊंची टंकी का निर्माण किया जाएगा । ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या के निवारण हेतु जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नवलगढ़ विधायक व सीएम सलाहकार डॉ राजकुमार शर्मा के द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए 2.60 करोड रुपयों कि घोषणांतर्गत उच्च जलाशय टंकी का शिलान्यास किया गया। पीएचईडी विभाग द्वारा लगभग 2 लाख लीटर कि यह टंकी लगभग 80 फीट ऊंची बनाई जाएगी।
भूमि दान दाताओं को किया सम्मानित
पधारे हुए अतिथियों ने भूमि दान करने वाले बारी परिवार के प्रतिनिधि छगनलाल बारी व संजय बारी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, सरपंच राजेंद्र सिंह, उपसरपंच मोहम्मद इकबाल शेख, लोहार्गल सरपंच जगमोहन सिंह, जलदाय विभाग एईएन राकेश कुमार ओला, जेईएन हंसा शर्मा ,पशु चिकित्सक बलदेव सिंह चौहान,लोहार्गल विकास अधिकारी अनिल कुल्हरी, चिराना विकास अधिकारी रंजीता राम सैनी, उप प्रधान ललिता जोया, पाबू दान सिंह , भूदर मल सैनी, सोहन सैन, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अरुण शर्मा, बजरंग शर्मा ,सुरेंद्र सैनी, लोकेश सिंह,नरेंद्र सैनी, पहलाद पंजाबी, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश दादा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।