-मनीष यादव के नेतृत्व के शाहपुरा में निकली 13 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक आजादी गौरव यात्रा

-मनीष यादव के नेतृत्व के शाहपुरा में निकली 13 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक आजादी गौरव यात्रा

-देशभक्ति की धुन और देश भक्ति नारों से गुंजायमान हुआ आसमान

-हजारों की संख्या में गौरव यात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

संवाददाता विजयपाल सैनी

शाहपुरा न्यूज - आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुरा में 13 किलोमीटर लंबी आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे मनीष यादव के नेतृत्व में निकाली गई। मनोहरपुर से शाहपुरा शहर में निकली इस आजादी गौरव यात्रा में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। शाहपुरा शहर की जनता भारत माता की जय के जयकारों के साथ हाथों में तिरंगा लिए पदयात्रा करती नजर आई। कांग्रेस नेता मनीष यादव ने कहा की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है। यह न केवल एक पदयात्रा है, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि है। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों ने जान न्यौछावर कर दी। जिनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नही जा सकता। आज उन देश भक्तों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए हैं। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस की भूमिका को कभी भुलाया नही जा सकता। इस यात्रा को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला तथा हजारों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर गौरव यात्रा में हिस्सा लिया।
हजारों की संख्या में युवा देश की आन बान शान तिरंगे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया। आजादी गौरव यात्रा का शुभारंभ मनोहरपुर टोल प्लाजा से शुरू हुआ, जो जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे होते हुए शाहपुरा स्थित पिलपी तिराहा पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। गौरव यात्रा के दौरान लगाए गए देश भक्ति के नारों से आसमान भी गुंजायमान हो गया। इस यात्रा में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम जन ने हिस्सा लिया। साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। कुल मिलाकर शाहपुरा में देश प्रेम की दीवानगी लोगों के बीच देखी गई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बद्री जी सैनी, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, चेयरमैन प्रेम देवी , ओमप्रकाश व्यास, समदाराम भडाना ,अर्जुन मोहनपुरिया ,, गणपत कुम्हार पूर्व पार्षद अलादीन , जवाहर तिवारी , रामकरण पलसानिया, रवि सैनी सरपंच प्रतिनिधि ,मुकेश देव गुर्जर प्रधान प्रत्याशी ,घनश्याम सैनी, पार्षद भीम सिंह चौहान पंचायत समिति, मेंबर, कालू गुर्जर, पूर्व सरपंच राधेश्याम, पूर्व सरपंच जितेन्द्र शर्मा, कमल कुमावत, विनोद अग्रवाल, मुरलीधर पूर्व सरपंच, सुल्तान ढाबास, फूलचंद, नाथू सैनी, सुरज्ञान मीणा, हेम चंद , कमल कुमावत, बद्री मुंगेरिया ,रमेश कुमावत,अब्दुल जाहिद कादरी, शिवराम सराधना पंचायत समिति मेंबर ,राजेंद्र मिश्रा, कानाराम सैन ,नंदकिशोर शर्मा, रतिराम ढाबास, हजारी कुमावत, गोपाल अग्रवाल, लोकेश मीना, फिरोज खान, किशन ढाबास ,फूलचंद लोमोड, कैलाश गुर्जर, राजपाल गुर्जर, नवीन अग्रवाल, शिंभू सैनी , मुकेश खुदानिया, अशोक वर्मा, मदन पायला, अनिल शर्मा, अशोक मीणा, हंसराज कसाना, महेश कुमावत, आबिद खान, संजय योगी ,रामस्वरूप गुर्जर, रतन सैनी, विशाल पलसानिया, मदन खजूतिया, विष्णु शर्मा, दिलीप हरितवाल, कानाराम धनवंत, सुल्तान पेंटर, हंसराज मीणा, सत्यनारायण गुर्जर, बाबूलाल शर्मा, पंकज मिश्रा, कमल सैनी, योगेन्द्र सिंह, चेतन मीणा, धर्मपाल गुर्जर, फिरोज खान, राम सिंह चौधरी,पवन असवाल, अमर हलदुनिया, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र गुर्जर, सुरेश शर्मा, बाबूलाल सैनी, रणजीत सिंह, मुक्ति लाल योगी, रमेश बुनकर योगेन्द्र सिंह, कैलाश चौधरी, मनीष बेनीवाल, अमजद खान, हितेश सैन, दौलत योगी, प्रकाश खरलवा, रामचंद्र रावत, मोहसिन खान, धर्मपाल गुर्जर, अंकित मीणा, अखिल शर्मा, हंसराज गुर्जर, राहुल चौधरी, सतार खान, हंसराज कसाना, लक्ष्मण कुम्हार, छितर बड़बड़वाल, अंसार खान, प्रद्युमन शर्मा, शशिकांत बेनीवाल, सुनील योगी, धर्मपाल गुर्जर, रमेश शर्मा, विक्रम योगी,सतीश शर्मा, प्रिंस वर्मा, गोविंद चावला, आदिल खान, मुकेश शर्मा, बनवारी जी ठुकरान पंचायत समिति मेंबर, इंद्राज मारवाल, श्याम चरख्या, फिरोज खान, ओमप्रकाश लोमोड़, शारुक, बाबूलाल सेपट, इमरान मालिक, धीरसिंह पलसानिया सहित हजारों लोग उपस्थित थे।