Bundi : साधु संतों की अगुवाई में तीसरे दिन भी गुंजा.. बूंदी के नेता शर्म करो..सभापति होश में आओं

बूंदी 09अगस्त। नंदी शाला निर्माण की मांग को लेकर गौ भक्त लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। वहीं जिला प्रशासन या नगर परिषद ने जनहित के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे गौ भक्तों से वार्ता करना भी मुनासिब नहीं समझा। उधर गो भक्त भी संतों के सानिध्य में गोपाल गो सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल माहेश्वरी के नेतृत्व में नंदी शाला निर्माण शुरू नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर अड़े हुए हैं। गोपाल गौ सेवा संस्थान से जुड़े गौ भक्त यहां जिला कलेक्ट्रेट के बाहर दिनभर बुंदी के नेता शर्म करो, सभापति होश में आओं के नारे सभापति व आयुक्त के खिलाफ लगाकर प्रशासन की कुंभकर्णी तंद्रा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जिले के हट धर्मी प्रशासनिक अधिकारी व कुंभकर्णी नींद में सोए हुए नगर परिषद के बेशर्म कर्ता-धर्ता आक्रोशित गो भक्तों की नारेबाजी को सुन दूसरी तरफ मुंह फेरते हुए धरने के सामने से गुजरते रहते हैं। गोपाल गोसेवा संस्थान द्वारा नंदीशाला निर्माण को लेकर लगातार किए जा रहे संघर्ष को अब अन्य सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं का भी समर्थन मिलता नजर आ रहा है। व्यापार संघ के पदाधिकारी भी धरने पर पहुंचकर नंदी शाला निर्माण की आवाज बुलंद कर रहे हैं। गोपाल गौ सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल माहेश्वरी ने कहा की गौ भक्त अपने किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। गौ भक्त तो शहर के आमजन को भय मुक्त आवागमन उपलब्ध करवाने एवं दर-दर की ठोकरें खा रहे गोवंश को लगातार हो रही बेकद्री से बचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गोपाल माहेश्वरी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि हम गोवंश के लिए आंदोलन कर रहे हो, हम पिछले कई वर्षों से गोवंश की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज उठाते आए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों व जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का रवैया बेहद निंदनीय है। गौरतलब है कि नंदी शाला के लिए जिला कलेक्टर द्वारा देवपुरा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास आवंटित की गई 28 बीघा भूमि पर नंदी शाला निर्माण की मांग को लेकर गौ भक्त जिला कलेक्ट्रेट के बाहर 7 अगस्त सोमवार से बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारी गो भक्तों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक नंदी शाला निर्माण शुरू नहीं हो जाता अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 
*गौसेवकों के समर्थन में पहुंचे महंत बालक दास महाराज रामेश्वर महादेव आश्रम ने कहाँ कि गौसेवकों के 17 दिन धरना प्रदर्शन करने पर जिला कलेक्टर महोदय ने 28 बीघा भुमि आवंटन की है और शहर में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी नगर परिषद प्रशासन नंदीगौशाला निर्माण में दिलचस्पी नहीं ले रहा है में नगर परिषद प्रशासन को चैतावनी देता हुं कि गौसेवकों की मांग पर शीघ्र अमल करे अन्यथा बुंदी के सभी आमजन को बुलाकर भारी प्रदर्शन किया जावेगा* 

*महंत बालक दास जी ने बुंदी के  आमजन से धरना स्थल पर पहुँच गौसेवकों का समर्थन करने का आह्वान भी किया* 

धरने को महंत मंगलगिरी जी महाराज, संत घनश्याम दास जी महाराज ज्ञानचंद जी महाराज के सानिध्य में गोपाल गौ सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, सचिव गोपाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रामबाबू श्रृंगी,कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर, प्रवक्ता भवानी शंकर मेघवाल, एड.ओम प्रकाश मेघवाल, एड. सुरेश मेघवंशी, कौशल यादव, विश्व हिंदू परिषद पूर्व जिला अध्यक्ष नंद सिंह सोलंकी, लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, गौभक्त अभिमांशु सिंह चौहान, कुलदीप गुर्जर, आनंद सिंह सिसोदिया, गिरिराज गुर्जर, दीपचंद मीणा, मोजीराम गुर्जर,नरेंद्र मीणा, हंसराज यादव, विक्रम बंजारा, मनोज प्रजापत, लखन गौतम, विपिन मीणा, महेंद्र प्रजापत, शुभम पाटीदार, अभिषेक गौतम, सोनू गुर्जर, अर्जुन मीणा ,कमल सुमन, नरेश सुमन, कालु सुमन, संजय सुमन, रमेश सेनी, दिपेन्द्र, धर्मराज, दिनेश शर्मा, बृजमोहन वर्मा, बद्रीविशाल शर्मा, आकाश वर्मा, राकेश मेघवाल, भारती मीणा लोकेश मीणा राधिका जांगिड, मीरा जोगी, आदी ने अपना सहयोग दिया।