जयपुर। राजस्थान बेरोजगार महांसघ एकीकृत के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में आज हजारों बेरोजगारों ने हल्ला बोलते हुए जयपुर मेें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया है। मुख्य रूप से उपने यादव ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। उपने यादव ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के बाद हुआ था। ग्राम विकास अधिकारी का परिणाम तो जारी कर दिया है लेकिन कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हो पाया है। साथ ही उपेन यादव ने 40 प्रतिशत की अनिवार्यता की बाध्यता में शीथिलता देने की मांग की है।
इसके अलावा उपने यादव ने पीटीआई भर्ती में फर्जी डिग्रीयो की जांच करके अभ्यर्थियों को बाहर करने की मांग की है। उपेन कहा कि बहारी अभ्यर्थीयों के बजाय राज्य अभ्यर्थीयों को प्राथमिकता मिले। उन्होंने कहा कि जितनी भी पीटीआई की डिग्री फर्जी तरीके से लाई गई हैं उनकी जांच करके उन पर कार्रवाई की जाये। साथ ही उपेन ने मोटर वाहन उपनिरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग कीं
उपेन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बजट में घोषणा की गई एक लाख भर्तियों का वर्गीकरण किया जाए। प्रोग्रामर, सूचना सहायक भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएं। साथ ही ओबीसी आरक्षण की विसंगतिया दूर करके प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के युवा बेरोजगारों को ही प्राथमिकता दी जानें की बात कही।