अतुल्य संसार
जयपुर |
26 जनवरी 2022 को अंबेडकर स्थल सत्कार शॉपिंग सेंटर मालवीय नगर जयपुर में एमएसपी फाउंडेशन संस्थान, आई केयर ऑप्टिकल व सत्कार शॉपिंग सेंटर व्यापार मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह रिटायर आईजी, अध्यक्षता वार्ड पार्षद 127 जयश्री गर्ग, गोविंद छीपा वार्ड 131, ओमप्रकाश राणवा 113, शैलेश शाह मंडल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह जी ने ध्वजारोहण किया, और अध्यक्षता कर रही पार्षद जयश्री गर्ग ने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह ने सफाई सैनिक वार्ड 127 के स्वास्थ्य निरीक्षक बलराज सारसर एवं जमादार गौतम, रतनलाल, महेंद्र, प्रताप, घनश्याम व सफाई सैनिक को भारतीय संविधान की पुस्तक देकर सम्मान किया।
अतुल्य संसार समाचार पत्र द्वारा लॉकडाउन में की गई प्रतियोगिता का कांस्य पुरस्कार वैदिक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मिस. स्वाति अग्रवाल, मिस. शेजल अग्रवाल को पुरस्कार गायन में दिया गया।
एमएसपी फाउंडेशन संस्थान के सचिव प्रदीप सोलंकी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों में जयपुरिया हॉस्पिटल व सवाई मानसिंह चिकित्सालय के बांगड़ परिसर में मंगलवार को निशुल्क भोजन वितरण की जानकारी दी। साथ ही रक्तदान शिविर व वस्त्र वितरण की जानकारी दी और आए हुए सभी अतिथियों को भारतीय संविधान की पुस्तक देकर सम्मान किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्ध कुमार विजय द्वारा प्रोग्राम का समापन की घोषणा की और आभार प्रकट किया।