लिखमीपुर जा रही प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जयपुर। पिछले 10 महिने से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसान आंदोलन हिंसक हो गया। उत्तरप्रदेश के लिखमीपुर में चार किसानों की मौत हो गई है। किसानों से मिलने लखमीपुर जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को रविवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने
बिना वजह हिरासत में ले लिया और उनके साथ धक्कामुक्की करके पुलिस ने बदसलूकी की। प्रियंका गांधी पिछले दिन कृषि विरोधी कानूनों के विरोध के दौरान हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं।
पुलिस और ​प्रियंका गांधी के बीच हुइ बहस का वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका गांधी का गुस्सा साफ साफ दिख रहा है। प्रियंका कहती हुई नजर आ रहीं हैं कि “किस आधार पर मुझे ​अरेस्ट किया जा रहा है, मुझे वारंट दिखाओ और अगर वारंट नहीं है तो तुम्हे कोई हक नहीं है हमें रोकने का” उन्होंने कहा कि आज की घटना से पता चलता है कि यह सरकार किसानों को कुचलने के लिए राजनीति का इस्तेमाल कर रही है। यह किसानों का देश है, बीजेपी का नहीं… पीड़ितों के परिजनों से मिलने का फैसला करके मैं कोई अपराध नहीं कर रहा… आप हमें क्यों रोक रहे हैं? आपके पास वारंट होना चाहिए।
बता दें कि रविवार को, यूपी के लखीमपुर खीरी में तीन एसयूवी के एक काफिले के बाद मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे। किसानों को आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया। किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर वे सोमवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वे "मंत्री और उनके बेटे की गिरफ्तारी" की भी मांग करते हैं।

सांसद @DeependerSHooda के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का दुर्व्यवहार देखिए। कभी पुलिस के डर से फूट - फूट कर रोने वाला आज पालिसियाँ राज चला रहा है !! pic.twitter.com/99IKPMFaq9

— Aadesh Rawal (@AadeshRawal) October 4, 2021