नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा का किया स्वागत
बूंदी, 17 जनवरी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा का बुधवार को बूंदी बाईपास पर टनल के समीप बूंदी विधायक श्री अशोक डोगरा सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।
इस दौरान नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच करवाकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन के हित जुडा कोई भी कार्य किसी भी स्तर पर अटका हुआ है, तो उसको शीघ्र करवाया जाएगा।
इस अवसर पर तालेडा प्रधान राजेश रायपुरिया, सुरेश अग्रवाल, कुंज बिहारी बील्या, भरत शर्मा, निर्मल मालव, कालू लाल जांगिड़, संदीप यादव, संजय भूटानी, पार्षद नवीन सिंह, कमलेश वर्मा, पार्षद मानस जैन, दिलीप सिंह, राजेश शेरगढ़िया, मोहन कराड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।