उर्मिला जैन भाया ने किया सघन जनसम्पर्क

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां 15 दिसम्बर।

फलों से तोलकर, फूल मालाओं से हुआ सम्मान
मंत्री प्रमोद जैन भाया भी करेंगे आज इस क्षेत्र में जनसम्पर्क

 पंचायत समिति किशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा लगातार अपने मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है। आज श्रीमती भाया द्वारा अपने समर्थकों एवं कांग्रेसजनों के साथ अनेकों गांवों में जनसम्पर्क किया गया।

क्षेत्र के विकास में नही छोडूंगी कोई कोर कसर

श्रीमती उर्मिला जैन भाया के चुनाव प्रभारी कविश जैन ने बताया कि बुधवार को श्रीमती भाया द्वारा सोडाना, छीनोद, पीपल्दा (रूण्डी), रामपुरिया, उम्मेदपुरा, बडोदिया, चन्द्रगढ, कागला बमोरी एवं फेलू की टापरी गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया। श्रीमती का अनेकों स्थानों पर फूल मालाओं एवं फलों से तोलकर स्वागत किया गया।
श्रीमती भाया के पक्ष में बेहतरीन माहौल बना हुआ है तथा मतदाता श्रीमती भाया एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में एकतरफा मतदान करने का मानस बना चुके है। मतदाताओं का कहना है कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सेवाभावी, समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा हमारे क्षेत्र को चुनाव के लिए चुना। ग्रामीणों का कहना है कि श्रीमती उर्मिला जैन भाया के विजय होने से हमारे क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा।

जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आप एक बार मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें। मैं इस क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगी। श्रीमती भाया द्वारा ग्रामीण बुजुर्ग मतदाताओं से चुनाव में विजयश्री मिलने के लिए पैर छूकर आशीर्वाद मांगा जा रहा है। जिस पर उन्हें महिलाएं एवं पुरूषों द्वारा चुनाव में विजयश्री हासिल करने के लिए शुभाशीष प्रदान किया जा रहा है।
श्रीमती उर्मिला भाया आज इन गांवों में करेगी जनसम्पर्क- जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस प्रत्याशी, समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया 16 दिसम्बर गुरूवार को चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम राधापुरा, महरावता, दीगोदपार गावों में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जनसम्पर्क करेगी।
मंत्री प्रमोद भाया भी करेंगे आज इस क्षेत्र में दौरा- राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा भी चुनाव के अंतिम दिन जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 तथा पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में महरावता, छीनोद, शोभागपुरा, रेलावन, सेवनी, बृजनगर, पीपल्दा, रामगढ एवं असनावर में मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जाएगा।