उर्मिला जैन भाया ने देव दर्षन, पूजा अर्चना के साथ,किया जनसम्पर्क, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किए तीखे प्रहार

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां।

बारां जिलें में जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड रही  उर्मिला जैन भाया द्वारा गुरूवार को विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त अपने समर्थकों तथा कांग्रेसजनों के साथ पंचायत समिति किशनगंज अंतर्गत जिला परिषद के वार्ड संख्या 24 में आने वाले ग्रामों में मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसम्पर्क प्रारंभ किया। श्रीमती भाया के ग्रामों मंें जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं, आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

 उर्मिला भाया के चुनाव प्रभारी कविश जैन ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया द्वारा आज से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ किया गया। जनसम्पर्क से पूर्व श्रीमती भाया द्वारा अपने घर पर विराजित देवी-देवताओं, श्रीजी मंदिर, चैमुखा बाजार स्थित गणेशजी मंदिर, चन्द्रप्रभू जैन मंदिर, बड़ां बालाजीधाम बालाजी, शिव परिवार, राम दरबार की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरान्त श्रीमती भाया ग्राम रामगढ स्थित माताजी पहुंची जहां पर उन्होनें माता रानी की पूजा अर्चना की। श्रीमती भाया द्वारा रामगढ माताजी की पूजा अर्चना उपरान्त चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन करते हुए जनसम्पर्क कार्य प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात केलपुरी महाराज मंदिर पहुंचकर ढोक लगाई तथा इसके उपरान्त ग्राम दुगेर, मायथा, ब्रह्मपुरा, रेलावन में मतदाताओं से जनसम्पर्क किया तथा रेलावन में चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। श्रीमती भाया द्वारा ग्राम फूंसरिया, शोभागपुरा, बालाखेडा एवं छीनोद में पहुंचकर भी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए उर्मिला जैन भाया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कारपोरेट घरानें को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता पर महंगाई थोप रही है। महंगाई व बेरोजगारी से देश का आमजन एवं युवा पूरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस सरकार द्वारा अपने शासन के दौरान जो बडी-बडी सरकारी सम्पत्तियां सृजित की गई थी उन्हें केन्द्र की भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए ओने-पौने दामों में बेच रही है।
उर्मिला भाया आज इन गांवों में करेगी जनसम्पर्क- जिला परिषद के वार्ड संख्या-24 से कांग्रेस प्रत्याशी, समाज सेविका उर्मिला जैन भाया 10 दिसम्बर शुक्रवार को पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम करबला, थाना, असनावर, श्रीपुरा, गोपालपुरा, गोरेला तथा रामगढ ग्राम में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जनसम्पर्क करेगी।