जयपुर। प्रदेश में बदमाश लोगों को ठगने और पैसे ऐंठने के नये-नये पैंतरे आजमा रहे हैं। जिसका एक और उदाहरण सामने आया है। इस ठग का नाम है साहिल अली। यह भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना इलाके में मेवात क्षेत्र का निवासी है। यह अपने गांव में बैठे—बैठे ही लोगों को ठगने का काम करता है। घर बैठे इंटरनेट पुलिस अफसरों के फोटोज सर्च करता है और अपनी व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर पर लगाता है। कभी थानेदार बनकर बात करता है तो कभी क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर।
आसपास के गांव के भोले भाले लोगों को फोन करके उन्हें उन्हें जेल में डालने की धमकी देता है और बदले में पैसों की मांग करता है। फिलहाल इस बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इस ठग के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त कर लिया है।
इस तहर आया पकड़ में
इस बदमाश की ठगी का शिकार बने एक पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, पीड़ित ने बताया कि उनके पास 11 जून 2021 को एक पास कॉल आया। कालॅ करने वाला अपने आप को क्राइम ब्रांच का अफसर बता रहा था। और उसने कहा कि मैने (पीडित) ने यूट्यूब पर 3-4 वीडियो ऐसे डाले हैं, जो कि विवादित है। और ऐसे वीडियो डालने से सामजिक माहौल खराब हो रहा है।
ठग ने पीड़ित को 6-7 साल की सजा होने की धमकी भी दी। पीड़ित ऐसे किसी वीडियो नहीं डालने के बारे में बताया और उससे नाम पूछा तो अपना नाम विक्रम गोस्वामी बताया। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच की और हेडकांस्टेबल मानसिंह, कांस्टेबल संजय कुमार और शिवकुमार की स्पेशल पुलिस टीम को भरतपुर भेजा गया। और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।