जयपुर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उषा शर्मा राजस्थान की मुख्य सचिव बनेंगी। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इससे पहले उषा शर्मा केंद्र में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव पद पर कार्यरत थी, अब उन्हें केंद्र सरकार ने डेपुटेशन से रिलीव कर दिया है। उषा शर्मा राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी
। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उषा शर्मा 31 जनवरी को राजस्थान के मुख्य सचिव का पद ग्रहण कर सकते हैं 1985 बैच की आईएएस उषा शर्मा 2012 में केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर तैनात थी जिन्हें अब केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया है। ऊषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी की रिश्तेदार भी मानी जाती है। मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद उषा शर्मा का कार्यकाल लगभग डेढ़ साल का रहेगा।
उषा शर्मा का कार्यकाल 2023 के विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले पूरा हो जाएगा। इससे पहले उषा शर्मा राजस्थान के बूंदी जिले और अजमेर जिले की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।
उषा शर्मा भारत सरकार में पर्यटन मंत्री की एडिशनल डायरेक्टर जनरल प्रशासनिक सुधार मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुकी है। 26 जून 1963 को जन्मी उषा शर्मा जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर स्प्रिंगफील्ड और राजस्थान हैंडलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की सीएमडी और दो कमिश्नर अर्बन डेवलपमेंट की सचिव और पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
निरंजन आर्य होंगे रिटायर
राजस्थान के वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। अतः राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में उषा शर्मा पद ग्रहण करेंगी।
बता दें कि मुख्य सचिव निरंजन आर्य को राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव से रिटायर होने के बाद वह आरपीएससी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।