ग्राम पंचायत पोंख में लगा कोवैक्सीनेशन शिविर

सुमेर सिंह राव

चंवरा।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोंख के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में को वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। ग्राम पंचायत पोंख के सरपंच कोमल शेरावत द्वारा टोकन वितरित किए गए। एएनएम सुमन ने बताया कि शिविर में तकरीबन 200 डोज को वैक्सीन के लगाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में सहयोग करने वाले स्टाफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर वीरेंद्र सिंह, नेतराम, ओमप्रकाश एमपीडब्ल्यू, एएनएम अनीता व सुशीला आदि का सराहनीय सहयोग रहा।