बूंदी 19 दिसंबर। वाल्मीकि समाज बूंदी राजस्थान समाजसेवी रवि कुमार गोंद के नेतृत्व में ब्यावर निवासी 4 वर्षीय बालिका कनक पंडित को न्याय दिलाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा वाल्मीकि समाज ने कनक को न्याय दिलाने व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए व निष्पक्ष जांच करने के लिए कलेक्टर को अवगत कराया ब्यावर शहर में जय क्लीनिक अस्पताल के डॉक्टर व नर्सिंग कर्मचारी ने कनक के साथ लापरवाही बरती जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सभी वाल्मीकि समाज बूंदी यह मांग करता है कि पीड़ित को न्याय मिले एवं दोषियों को सजा मिले । इसी दौरान अर्जुन सोनवाल सूरज कोकर रोहित नरवाला सोनू डांगरिया विकास डागर राकेश वर्मा एडवोकेट जगदीश राजेश खोईवाल आकाश अमन महावीर कचोटिया किशन आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.