कोटा 23 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय समारोह नगर निगम कोटा दक्षिण भवन के बी ब्लॉक स्थित सभागार में होगा।
जिला कलक्टर एमपी मीना ने इस आयोजन की तैयारी के संबंध में शनिवार को बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अवसर पर सुशासन की शपथ दिलाई जाए। साथ ही अटल विचार गोष्ठी एवं कविता पाठ का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक उक्त आयोजन सुनिश्चित किए जाएं। सभी आयोजनों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
लंबित प्रकरणों का 31 तक निस्तारण करें
उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत लंबित परिवादों का प्राथमिकता से निस्तारण 31 दिसंबर तक किया जाए। परिवाद लंबित रहने को गंभीरता से लिया जाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता सप्ताह मनाएं
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस अवधि में स्वच्छता अभियान भी सभी विभागों द्वारा चलाया जाए। कार्यालय परिसरों को स्वच्छ किया जाए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा; शहरीद्ध
प्रधानमंत्री का संबोधन 27 को प्रस्तावित
कोटा23 दिसंबर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा; शहर द्धके अंतर्गत 27 दिसंबर को वी सी के द्वारा संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला कलक्टर एमपी मीणा ने बताया कि 27 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा ;शहरद्ध का शिविर बड तिराहा के निकट निजी बस स्टैंड परिसर में लगाया जाएगा। यहां दोपहर 12ः30 बजे माननीय प्रधानमंत्री का वीसी के जरिए संबोधन एवं संवाद प्रस्तावित है।
शनिवार को इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी कोटा उत्तर नगर निगम आयुक्त अनुराग भार्गव को बनाया गया है।अतिरिक्त प्रभारी आयुक्त दक्षिण सरिता को बनाया गया है। विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से
नागरिको को मिल रहा है केंद्र की योजनाओं का लाभ।
कोटा 23 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कोटा उत्तर के कलक्टरेट सर्किल एवं खेड़ली फाटक में शिविर आयोजित किए गए। जहां शहर वासियों ने अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली एवं वंचित पात्र लाभार्थियों ने योजनाओं में पंजीकरण भी कराया। शिविर में उत्कृष्ठ कार्य पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिला नोडल अधिकारी ममता तिवाडी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी फिल्म प्रदर्शन से दी गई। विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी से अपनी सफलता की कहानी बताई गई। शिक्षा विभाग ने धरती कहे पुकार थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं अन्य योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के लिए मौके पर पंजीकरण भी किया गया। शिविर में नागरिको को उज्ज्वला योजना, जन आयुषी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, उड़ान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य सभी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रजनों को लाभान्वित किया गया।
शहरी क्षेत्र में यहां लगेंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत 24 दिसंबर को कोटा दक्षिण में मध्यान्ह पूर्व घटोत्कच सर्किल महावीर नगर तृतीय चौराहा व मध्यान्ह पश्चात् गुरूनानक सामुदायिक भवन महावीर नगर द्वितीय में, 25 दिसंबर को मध्यान्ह पूर्व भीमगंजमंडी थाने के पीछे व मध्यान्ह पश्चात् बापू कॉलोनी गोपाल मिल, 26 दिसंबर को मध्यान्ह पूर्व अनंतपुरा चौराहा व मध्यान्ह पश्चात् रंगबाडी बालाजी में प्रचार वाहन पहुंचेगा तथा शिविर लगेंगे।