बून्दी, 6 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क माह के तहत मंगलवार को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, गुढ़ानाथावतान में जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट द्वारा छात्र-छात्राओं को बुनियादी सड़क सुरक्षा संकेतों और चिन्हों के बारे में बताया कि हरे रंग का मतलब है गुजरना और लाल रंग का मतलब है रूकना। छात्र-छात्राओं को चलती कारों और वाहनों से अपने हाथों को बाहर नहीं निकालना चाहिए, बच्चों को सड़क पार करते समय रूको, देखो और चलो नियम का पालन करना बताया एवं सड़क पर हो रही गंभीर दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं रोकथाम हेतु यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया गया।