बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग

बारां, 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म तिथि 14 नवम्बर 2022 को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बाल दिवस के अवसर पर सब्जी मंडी स्थित नेहरू पार्क बारां में पुप्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियांे, अधिकारियों एवं आमजन ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसी क्रम में विद्यालयों में बाल मेला सहित शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय महात्मा गांधी इंगलिश मीडियम विद्यालय स्टेशन रोड़ पर आयोजित बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। वे बच्चों द्वारा बनाई गई खेल स्टॉल पर गिलास को बॉल से गिराने केे खेल में भी शामिल हुए और उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहन किया। बाल दिवस के अवसर पर विधायक निर्मला सहरिया, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने शांति का संदेश देते हुए सफेद रंग के गुब्बारों को हवा में भी उडाया।
बाल दिवस के अवसर पर राउमावि कोटा रोड़ द्वारा जवाहर लाल नेहरू को स्मरण करते हुए रैली निकाली गई। इसी क्रम में राउमावि भीमगंज वार्ड द्वारा चित्रकला, वेशभूषा, कविता, गायन, निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राबाउमावि पुराना थाना द्वारा विद्यार्थियों की कुर्सी व चम्मच दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राउमावि कोटा रोड़ के विद्यार्थियांे द्वारा मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई।