विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बृज विलास राजकीय संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
उप निदेशक विकास पंड्या ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को पर्यटन विभाग, हम लोग संस्था, स्त्रोत फार्म एवं इनटेक के संयुक्त तत्वाधान में कैलाश भवन जयपुर गोल्डन से आर्य समाज रोड, छोटी महारानी, नगर सेठ जम्भू कुमार जैन की हवेली, कोतवाली, ग्रांड होटल की गली से छोटी बड़ी समाध तक हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। ट्रेवल ब्लॉगर, कला साहित्य संस्थानों से जुडे़ व्यक्ति तथा स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को हैरिटेज वॉक के दौरान कोटा की ऐतिहासिक हवेलियों के इतिहास की जानकारी प्रसिद्ध इतिहासकार फिरोज अहमद द्वारा हैरिटेज वॉक के दौरान दी गई।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मथुरालाल अंता दल द्वारा तेजाजी लोक नृत्य एवं गायन तथा हरिहर बाबा दल द्वारा भवाई एवं कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कीर्तनसम ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली प्रर्दशन किया गया।
उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे से हाड़ौती संभाग के ट्रेवल ट्रेड से जुडे़ होटलियर एवं ट्रेवल ऐजेन्टस् के साथ पर्यटन विभाग द्वारा ऑनलाईन सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसका संचालन टूर एस्कोर्ट नितिन भटनागर द्वारा किया गया जिसमें हाड़ौती क्षेत्र के पर्यटन से जुडे़ व्यवसायियों, गाइड, ट्रेवल एजेन्ट्स एवं हॉटलियर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राऐं एवं गणमान्य व्यक्ति, हमलोग संस्था के डॉ. सुधीर गुप्ता, सर्वेश हाडा, मनीष आर्य, एचटीडीसी के सचिव नीरज भटनागर, लोकल लाईन फिल्म प्रोड्यसर सुभाष सोरल उपस्थित रहे