जालौर हत्याकांड को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनो ने दिया ज्ञापन

जालौर हत्याकांड को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनो ने दिया ज्ञापन

रैली निकाल कर किया आक्रोश प्रदर्शन

उदयपुरवाटी। जालौर के सायला में एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा मटकी में पानी पीने की बात को लेकर इंद्र मेघवाल की जमकर पिटाई कर दी जिससे कारण इंद्र को मौत हो गई। मामला इतना बढ़ गया है की देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुरवाटी के विभिन्न सामाजिक संगठनो ने ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। सुरेश खारड़िया के नेतृत्व में सुबह 10 बजे रामदेव बगीची से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के सामने गहलोत का पुतला जलाया गया। एसडीएम रामसिंह राजावत मौके पर नही थे। एसडीएम किसी वीसी में झुंझुनूं जाने की बात सामने आई। इस पर ज्ञापन देने वालों ने एसडीएम को ही ज्ञापन देने की बात कही। एसडीएम पर छुआछूत करने का आरोप लगाया। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुरेश खारड़िया, राजीव दायमा, विकास कालावत, पूर्व सरपंच ख्याली राम टोडी, रोहितास टीटनवाड, पार्षद राजेंद्र रेनवाल, सत्यपाल कांटीवाल, वीरेंद्र सिंह ने एडवोकेट, हंसराज कबीर, संपत भूपेश, दिलीप असवाल, राजीव गोरा, मिट्ठू राठी, सरपंच भींवाराम सिलोलीया, पस पवन वर्मा, विजय गिरावडी, संदीप जीनगर, जितेंद्र कुमार, राधेश्याम रचेता, कमल डांडिया, प्रदीप कनवा, लोकेश राठी, जमन ढेनवाल, हरिकिशन राठी, कैलाश तंवर, राजेंद्र शेरावत,