विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भरतपुर से पैदल अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने वाले योगेश बंसल का किया सम्मान

भरतपुर, सहयोग नगर, भरतपुर में राधे-राधे इवेंट्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन एवं वार्डवासियों की ओर से भरतपुर से पैदल अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन करने वाले सहयोग नगर निवासी योगेश बंसल का साफा, माला,दुपट्टा पहनाकर एवं प्रभु श्रीराम लला का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया | इस अवसर पर इनके पिताजी विपिन बंसल का भी दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया | कार्यक्रम में वार्डवासियों की ओर से भी योगेश बंसल का सम्मान किया गया और स्वागत करने वालों में भारी उत्साह देखने को मिला |

कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने बताया कि व्यक्ति का आचरण ही मंगलाचरण है मनुष्य की आस्था और भक्ति भाव से ही प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्त होती है अगर व्यक्ति सच्चे हृदय से प्रभु को याद करें तो उसे निश्चित रूप से फल प्राप्त होता है | योगेश बंसल ने अपना पैदल अयोध्या पहुंच कर प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का मन से संकल्प लिया और इसी भाव से इन्होंने 12 जनवरी से रोजाना दौड़ लगाते हुए 531 किलोमीटर का सफर 10 दिन में पूरा किया और 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन करने में सफलता प्राप्त की | योगेश इससे पूर्व भी कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से अपना सफर तय कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं | योगेश बंसल भरतपुर की विलक्षण प्रतिभा है और यह भरतपुर के लिए गौरव की बात है |

इस अवसर पर मौजूद विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने योगेश बंसल को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की | इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, नगर निगम वार्ड पार्षद शैलेश पाराशर, समाजसेवी दौलत पाराशर, श्री अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के उप मंत्री एवं युवा नेता अखिल लवानियां, सेवानिवृत विकास अधिकारी इंजी. राजेंद्र दन्डौतिया, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश पाराशर, अंतर्राष्ट्रीय मानव सुरक्षा अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, पार्षद पुत्र अमित गौरावर, जयशंकर टाइगर जूड़ो करांटे क्लब के संचालक पीयूष जयशंकर टाइगर, राजस्थान रोडवेज संघ के संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना, श्री ब्राह्मण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पंडित बनवारीलाल शर्मा, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदार पाराशर, रमेश शर्मा कैमिस्ट, बालाजी बाल केयर के प्रोपराइटर अजय मुद्गल, बाबूलाल कटारा सहित सैकड़ो की संख्या में सहयोग नगर वासी  मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया एवं उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार, इनके पिताजी विपिन बंसल ने व्यक्त किया ।