विधायक संदीप शर्मा के जन्मदिन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित दिग्गज पहुंचे

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

युवा ,बुजुर्ग, महिला,बालसेना समेत कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से मनाया जन्मदिन

हाडोती के सजग जनप्रतिनिधि, जो आत्मीयता व इमानदारी तथा जनसेवा का पर्याय बन चुके है जो सदा सुख-दुख में सबके साथ खडा मिलता है
जो संघनिष्ठ है,संगठन निष्ठ है, कर्तव्य निष्ठ है
जो जनवेदना की आवाज बनता है, जो उसे बल देता है जो उसे अपनी औजस्वी वाणी में तथा तर्कसंगत व तथ्य के आधार पर सडक से लेकर विधानसभा तक शेर की तरह दहाड़ कर- अथक व निरन्तर उठाता रहता है-ऐसे कोटा के सपूत विनम्र, सहज सुलभ कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा का 53 वां जन्मदिवस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित दिग्गजों ने धूमधाम से मनाया।


कार्यकर्ताओं के बीच छोटे दाऊजी के नाम से विख्यात में पूर्व विधायक संदीप शर्मा ने अपने जीवन में हाडौती के लाल लोकप्रिय जनसेवक अजेय दाऊ जी की मानिन्द ही गरीब व वंचित व शोषित के हित हेतू सदा जागरूक, संघर्ष शील व सजग व माननीय दाऊदयाल जी जोशी के कदमों का अनुसरण करते हुये ही अपने पथ पर आगे बढ रहे है ।

विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा को सुभाष नगर स्थित उनके मकान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी उसके अतिरिक्त सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तनकारया के नेतृत्व में संरक्षक राजेंद्र शर्मा सनाढ्य ब्राह्मण महासभा राजस्थान के अरविंद कौशल ब्राह्मण कल्याण परिषद के धर्मेंद्र दीक्षित गौतम समाज के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा विप्र फाउंडेशन के विकास शर्मा सुरेश लखेरा पार्षद विकास मित्तल गायत्री शक्तिपीठ से जी डी पटेल बाल सेना से हर्षित शर्मा, समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों अध्यक्षों भाजपा मंडल के कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने विधायक को जन्मदिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

जन्मदिवस पर संदीप शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन एवं गरीब तथा वंचितों की सेवा के कार्यों को करने में प्रभू सदा उनके सहायक हों इसकी कामना की तथा सभी से सहयोग की अपेक्षा भी की साथ ही कहा कि वह सदैव जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे कार्यकर्ताओं के स्नेह और प्यार का कर्ज वह कभी नहीं चुका पाएंगे किंतु सदैव विकास की सोच रखते हुए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सुबह से ही बधाइयों का सिलसिला

विधायक संदीप शर्मा को जन्मदिन की बधाइयों का सिलसिला प्रातः 7:00 बजे से ही शुरू हो गया था जो समाचार लिखे जाने तक निरंतर जारी था ढोल नगाड़ों की थाप से कार्यकर्ता बधाई एवं शुभकामनाएं देकर आने जाने का सिलसिला निरंतर जारी रहा।

छोटे दाऊजी के नाम से हो रहे विख्यात

विधायक संदीप शर्मा अपनी सरल सहज विनम्र छवि के चलते छोटे दाऊजी के नाम से पूरे हाडोती क्षेत्र के कोटा बूंदी बारां झालावाड़ में विख्यात हो रहे हैं हर किसी से सहज रूप से बात करना उनकी समस्या सुनना व तत्काल कार्य करने की शैली के चलते अपनी छवि बनाने में अब तक कामयाब रहे। इसी के चलते अपनी साफ-सुथरी छवि जनमानस में बना चुके हैं।

सुभाष नगर कार्यालय में ही करेंगे जनसुनवाई

विधायक संदीप शर्मा का पूर्व में कार्यालय दादाबाड़ी में ही स्थित था आज जन्मदिन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायक कार्यालय का सुभाष नगर में शुभारंभ कर दिया । विधायक संदीप शर्मा अब यही से आम नागरिकों की समस्याओं की जन सुनवाई करेंगे।