Bundi:नौताड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

बून्दी, 13 जुलाई। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा केशोरायपाटन तहसील के नोताड़ा गांव में आज पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 62 किसानों के 370 पशुओं का उपचार किया गया और आवश्यक दवाओं का वितरण किया। इस दौरान 15 पशुओं का उपचार, 120 पशुओं का टीकाकरण, 235 पशुओं के कीड़े मारने व पेट संबंधी परजीवी दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत गाजर घास से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ ही अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी गई तथा पशुओं से प्राप्त गोबर से वर्मीकम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट बनाने की तकनीकी बताई।
शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. घनश्याम मीणा, सह आचार्य पशुपालन नोताड़ा के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गुप्ता, पशुधन सहायक प्रेम सागर मीणा, देवानन्द मीणा, जुगराज गोचर, विष्णु कण्डारा, दीपक मीणा एवं केन्द्र के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता दीपक कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।