पौख में ग्रामीणों के सहयोग से पशु चिकित्सक ने आवारा गाय का किया इलाज
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
पोंँख के पहाड़ी क्षेत्र मे सोमवार को एक आवारा गाय के आँख में घाव व मवाद होने की सूचना ग्रामीण ताराचंद गुर्जर ढाणी बिलाला द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय पौँख में दी गई। डॉ. प्रदीप महला सूचना पर ढाणी में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आंख का शल्य चिकित्सा द्वारा इलाज किया गया। तथा गाय के सही होने तक देखभाल की जिम्मेदारी ताराचंद को अपने घर पर रखने की गई। आस-पास के गांवों में प्रसिद्ध डॉक्टर आवारा पशुओं के घायल होने पर मौके पर ही जाकर ऑपरेशन द्वारा चिकित्सा करते हैं। जिससे ग्रामीण लोग संतुष्ट हैं।