विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

डीग, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। जिला मुख्यालय पर पीएम का संवाद डीएम शरद मेहरा और एसीईओ ने पंचायत समिति के सभागार में सुना।जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 16 दिसंबर, शनिवार को जल महल से वैन रवानगी के साथ हुआ था। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज के वंचित पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।

इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूकता पैदा करना, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत के माध्यम से व्यक्तिगत कहानियाँ एवं अनुभव साझा करना तथा यात्रा के दौरान सुनिश्चित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन कराना है। यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में नियोजित गतिविधियां, जागरूकता कार्यक्रम,सामुदायिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा है । इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त निदेशक कमल शर्मा, उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, कोषाधिकारी डीग देवेंद्र धवन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मानसिंह, जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर, उपनिदेशक पशुपालन विभाग भावना यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-0-