इंद्रगढ़ नगर पालिका में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

बून्दी, 22 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में नगर पालिका इन्द्रगढ़ में एक दिवसीय शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार अनिल मीणा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रचार रूपी रथ के द्वारा मल्टीमीडिया माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

शिविर में पोषण अभियान में अन्नप्राशन गोद भराई का कार्यक्रम महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं के द्वारा करवाया गया। तथा शक्ति वंदना योजना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। शिविर में राज्य सरकार की विभिन्न विभागों की स्टाॅले भी लगाई गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं में आवेदकों का पंजीयन भी करवाया गया।

ठस दौरान नगर पालिका चैयरमेन बाबूलाल बैरवा, नारायण सिंह हाड़ा, निलेश तिवारी,
 प्रेम प्रकाश सेन, कालूलाल जैन, पारस जैन, श्याम पोरवाल, पंकज सैनी व पार्षदगण मौजूद रहे।