संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
सरपंच रेखा सैनी के नेतृत्व में पंचायत भवन में किया सम्मान
क्षेत्र की ग्राम पंचायत बजावा में 8वर्ष तक सेवाएं देने के बाद ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी का स्थानांतरण क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगनोर में कर दिया गया। स्थानांतरित होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी ने सिंगनोर में पदभार भी ग्रहण कर लिया। लेकिन उनके द्वारा 8वर्ष में किये गये कार्य की बदौलत सरपंच रेखा सैनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बजावा रावत का के आईटी सेंटर में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सरपंच रेखा सैनी व गाँव के लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी को राजस्थानी परंपरा के अनुरूप चुनरी ओढ़ाकर, गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोदित करते हुये सरपंच रेखा सैनी ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी की बेहतर कार्य प्रणाली से पंचायत के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ अमीर से गरीब व जमीनी स्तर तक के लोगों को दिलवाया है। सैनी ने कहा कि चौधरी ने अपने कार्यकाल में आमजन से सीधा संपर्क रखकर कार्य निपटाए। बजावा के विकास में सुमन चौधरी का अहम योगदान है। ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी ने कहा कि मेरे 8वर्ष के कार्यकाल में प्राथमिकता यही थी कि जनता को सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिलवाऊं। जिसके लिये मैंने भरसक प्रयास किये उनमें सफल भी रही। जिसकी बदौलत ही बजावा के लोगों ने मुझे मान व सम्मान दिया। में हमेशा उनके सम्मान की ऋणी रहूंगी। चौधरी ने कहा मेरे अधिकारी रहते हुये मैंने होने वाला काम किसी का नही रोका। उसे तुरंत निपटाकर अगले को सूचित कर देती थी। मेरे 8वर्ष के कार्यकाल में 3सरपंच बदल गये मैंने प्रत्येक सरपंच से तालमेल रखते हुये बजावा की जनता के काम करने का प्रयास किया। इस दौरान रिजर्व बैंक के पूर्व महाप्रबंधक ताराचंद चौधरी, युवा जाट महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र गढ़वाल, जितेंद्र टेलर, देवी सिंह आदि मौजूद थे।
सरपंचों का कार्यकाल बदला - ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी ही रही |
पंचायत में सरपंच का कार्यकाल 5वर्ष का होता है। उसके बाद मतदान होने पर फिर से सरपंच चुना जाता है। इसी प्रक्रिया के अनुरूप ग्राम विकास अधिकारी सुमन चौधरी के 8वर्ष के कार्यकाल में 3 सरपंच बदल गये और खुद एक वर्ष तक प्रशासक के रूप में कार्य कर चुकी है। जानकारी के अनुसार 2014 में सरपंच रामावतार, 2015 में बुधराम सैनी, 1वर्ष तक प्रशासक के रूप में सुमन चौधरी, 2020 में रेखा सैनी सरपंच रही है। इन सबके के साथ में सरल स्वभाव के साथ कार्य करते हुए एक ही पंचायत में 8 वर्ष तक जनता की सेवा की है।